Aba News

मकर संक्रांति पर मारवाड़ी युवा मंच का समाज सेवा कार्यक्रम

गिरिडीह में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर समाज सेवा की एक अनूठी पहल की गई। 14 जनवरी को महिला कॉलेज रोड स्थित पुलिस सहायता केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस सहायता केंद्र का सुंदरीकरण उद्घाटन हुआ। इस उद्घाटन का मुख्य श्रेय युवा विकास खैतान और सौरभ केजरीवाल को जाता है, जिन्होंने इस कार्य में प्रमुख योगदान दिया। कार्यक्रम का अगला चरण था खिचड़ी वितरण, जो कि सुबह 10 बजे जैन मंदिर बड़ा चौक और पुलिस सहायता केंद्र में जरूरतमंदों के बीच वितरित की गई। यह पहल समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहयोग देने के उद्देश्य से की गई थी। इस कार्यक्रम में मंच के सदस्य और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी ने इसे सफल बनाया। मंच के इन प्रयासों ने मकर संक्रांति के दिन समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ सदस्य विकाश खैतान, पूर्व अध्यक्ष दीपक जैन, धीरज जैन, शाखा अध्यक्ष राहुल केडिया, सचिव अंकित सरावगी, कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें