मकर संक्रांति के दिन शास्त्रीनगर अमित बरदियार छठ घाट पर आयोजित हुआ पतंग उड़ाने का खास कार्यक्रम, जहां कोर कमिटी के सदस्य और समुदाय के लोग एकजुट हुए। इस आयोजन में छोटे बच्चों से लेकर बड़े सभी ने उत्साह से पतंग उड़ाई। महोत्सव की कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा ने बताया कि 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय उसरी महोत्सव में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी, और विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, 20 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय व्यवसायों और सरकारी विभागों की सहभागिता होगी। करीब 10,000 लोगों की सहभागिता की संभावना जताई जा रही है, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं, छात्र और कलाकार शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 3 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है, जिसमें एक लाख रुपये स्वयं समिति द्वारा दान किए गए हैं।












