नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में एक कबाड़ी दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दुकान मालिक और कर्मियों ने मिलकर युवक को पहले पीटा और फिर रस्सी से बांधकर पूरी रात रखा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दुकान में चोरी की घटनाएं हो रही थीं। सतर्क मालिक ने बीती रात दुकान में छिपकर पहरा दिया, इसी दौरान जैकी दास नामक युवक चोरी की नियत से घुसा और पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।













