मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मंगलवार को नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आवास उत्सव उपवन में खानपान का आयोजन किया गया। यहां पार्टी के नेता कार्यकर्ता ओर अन्य पहुंचे लोगों को दही चूड़ा तिलकुट खिलाया गया। मौके पर मंत्री श्री सोनू ने सभी लोगों ओर झारखंड वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर झामुमो कांग्रेस ओर अन्य पार्टी के नेता कार्यकर्ता समाजसेवी गणमान्य लोग ओर पत्रकार गण मौजूद थे।













