बरगंडा स्थित होटल गैली के पीछे गली में मंगलवार को दो बाईक सवार उच्चको ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। भुक्तभोगी सरदार जसविंदर सिंह ने इस मामले की लिखित शिकायत नगर थाना में की है। जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा जाने के लिए घर से सड़क पर निकले हुए थे और अपनी पत्नी के घर से निकलने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक दो युवक बाइक पर सवार होकर तेजी से आकर हाथ से मोबाइल छीन कर बरगंडा चर्च की ओर फरार हो गया। बताया कि उस बाइक का पीछा भी किया। लेकिन पल भर में गायब हो गया।













