Aba News

तैलिक साहू सभा ने आयोजित किया कंबल वितरण कार्यक्रम

गिरिडीह जिला के तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत गुमगी में तैलिक साहू सभा द्वारा 250 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए यह कदम उठाया।

महासचिव धर्म प्रकाश ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से ठंड के मौसम में यह कार्यक्रम नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने समाज को मजबूत बनाने की आवश्यकता जताई। नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा ने पूर्व में पीरटांड़ और खुखरा गांवों में भी कंबल वितरण कार्यक्रम किए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में राम कुमार राउत, दिनेश विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें