धनबाद : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में रैयतों और कंपनी समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को इसको लेकर परिषद भवन में बैठक कर आजसू पार्टी जिला कमिटी ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि इस हमले में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यलय को आग के हवाले कर दिया गया था. घटना के बाद जिला आजसू कमिटी में काफ़ी आक्रोश है.

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए आजसू नेताओ ने कहा कि हुड़दंगी और गुंडई की सीमा जिस तरह गुण्डो पार करते हुए खुले आम पुलिस को भी निशाना बनाया है, यह निंदनीय है। कहा गया कि आजसू पार्टी पूरी तरह से अपने सांसद के साथ खड़ी है. कंपनी के गुंडो को शायद आजसू का इतिहास नहीं पता है वरना वह ऐसा करने की जुर्रत नहीं करते। मौक़े पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा , सदर प्रमुख पूनम देवी जिला कार्यकारी अध्यक्ष कंपू यादव , जिला उपाध्यक्ष संजीत तरवे , जिला उपाध्यक्ष अक्षय यादव , युवा मोर्चा के नेता अक्षय कुमार , रखित कुमार वही महिला मोर्चा की प्रमिला देवी ममता देवी पुष्पा देवी लक्ष्मी देवी सुमन देवी रूबी देवी संगीता देवी साहित्य कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।













