Aba News

एनडीआरएफ की टीम द्वारा गिरिडीह समाहरणालय में आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण

गिरिडीह : समाहरणालय परिसर में एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन बिहटा पटना की टीम द्वारा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस प्रशिक्षण में एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह सहित अन्य रेस्क्यूबरों ने बाढ़, भूकंप, सर्पदंश, हृदय रोग जैसी आपदाओं से निपटने के उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, आगजनी, घायलों का प्राथमिक उपचार, ब्लीडिंग रोकना, सीपीआर देने जैसी तकनीकी विधियों का डेमो भी प्रस्तुत किया।

प्रशिक्षण के दौरान, डूबे हुए को बचाने और शव को पानी से बाहर निकालने की सावधानियों, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को बचाने के तरीके और खून को नियंत्रित करने की विधि के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस प्रशिक्षण ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को आपदाओं से बचाव की अहम जानकारी दी और उन्हें तत्पर रहने के लिए तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें