Aba News

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट ने मकर संक्रांति पर गंगापुर गांव में बांटी खुशियां

गिरिडीह : मकर संक्रांति के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट ने गंगापुर गांव में आदिवासी समुदाय के बीच तिलकुट, चूड़ा, गुड़, और दही के पैकेट वितरित कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। क्लब के पदाधिकारियों ने गांव को गोद लेकर सामाजिक सेवा की मिसाल कायम की है .

जहां त्योहारों पर जरूरतमंदों के साथ मिलकर उत्सव मनाया जाता है। इसके अलावा, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की जाती है। इस सेवा कार्य में क्लब निदेशक संजय कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन परमजीत सिंह छाबड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें