गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से विवेकानंद की जयंती समारोह आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। हालांकि यह कार्यक्रम एबीवीपी की ओर से आयोजित होना था। इस दौरान कैडेट कोर के ट्रेनिंग अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आहूत हुआ। जयंती समारोह में कई छात्रों ने हिस्सा लिया। समारोह में गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनूज कुमार और महिला कॉलेज की प्रिंसिपल मधुश्री सान्याल भी शामिल हुई।
वहीं छात्रा ममता पांडेय खुद भी स्वामी विवेकानन्द के रूप में जयंती समारोह में शामिल हुई। मौके पर प्रिंसिपल अनुज कुमार ने कहा कि युवाओं के साथ देश को एक बेहतर मार्गदर्शन स्वामी विवेकानन्द ने दिया था। क्योंकि भारत के युवाओं में उनके भीतर स्वामी विवेकानन्द ने ही कर्तव्य बोध कराया कि युवाओं को कभी थकना नहीं चाहिए, और लक्ष्य हासिल किए बगैर रुकना नहीं चाहिए। इधर जयंती समारोह में छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। जयंती समारोह को लेकर राष्ट्रीय कैडेट कोर के कई सदस्य शामिल हुए।



