गिरिडीह : सीसीएल रांची के सीएमडी निलेन्दु कु सिंह ने गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र का दौरा कर यहां के अद्भुत विकास प्रयासों की सराहना की। उत्पादन, वृक्षारोपण और सोलर प्लांट समेत क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि को लेकर उन्होंने अधिकारियों से बैठक की। सीएमडी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गिरिडीह में आने वाले पांच वर्षों के लिए रिजर्व कोयला तैयार है और कबीरबाद माइंस से 0.6 मिलियन लक्ष्य पूरा हो चुका है।

साथ ही, ओपनकास्ट माइंस का रिओपेनिंग जल्द होगा और कोयला उत्पादन शुरू होगा। पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को भी साबित करते हुए ग्रीन एनर्जी सोलर प्लांट की स्थापना की गई है, जिसका उद्घाटन जल्द होगा।












