Aba News

गिरिडीह में पदयात्रा से हुआ उसरी महोत्सव का जागरूकता अभियान शुरू

गिरिडीह में आगामी 17, 18 और 19 जनवरी को होने वाले उसरी महोत्सव के लिए आज जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य पद यात्रा निकाली गई। झंडा मैदान से शुरू होकर काली बाड़ी तक गए इस यात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

इस दौरान न्यू मुरली मनोहर के मालिक और सहयोगियों ने यात्रियों को बिस्किट और पानी प्रदान किया। पद यात्रा के दौरान “उसरी बचाव अभियान” की महिला संगठन और कोर कमिटी के सदस्य नदी की सुरक्षा और पर्यावरण बचाने के लिए नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य में नदी के तट पर रास्ता बनाने, गंदे नाले के पानी को रोकने और छिलका डेम बनाने जैसी मांगें प्रमुख हैं। इस महोत्सव में सामाजिक संगठनों, कलाकारों और शिक्षाविदों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें