Aba News

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन ने कुलियों के बीच बांटे गरम कपड़े व खाद्य सामग्री

गिरिडीह. कड़ाके की ठंड में पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर काम कर रहे कुलियों को राहत देने के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से पारसनाथ स्टेशन पर कार्य करने वाले पंद्रह कुलियों को क्लब का लोगो लगा हुआ जैकेट प्रदान किया गया। ठंड से बचाव के लिए क्लब की ओर से यह सहायता की गई है।

इसके अलावे मकर संक्रांति का त्योहार को देखते हुए उन्हें चूड़ा, तिलकुट और गुड़ भी वितरित किए गए। इस सहयोग के लिए कुलियों ने क्लब के प्रति आभार जताया है। वितरण कार्यक्रम में पीडीसी पूनम सहाय, प्रेसिडेंट सोनाली तरवे, सेक्रेटरी राखी झुनझुनवाला, तनूजा भूषण, शबाना रब्बानी, संगीता सिंह और जसप्रीत कौर शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें