गिरिडीह: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन एवं सचिव श्रीमती सोनम बिश्नोई के आदेशानुसार आज दिनांक 11/01/2025 को 90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से गिरिडीह प्रखंड एवं गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में सभी विधिक सहायता केंद्र के पंचायत में लगातार कार्यक्रम का आयोजन पीएलबी के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रा. स. से. गो. दा. ना. बालिका उच्च विद्यालय पचम्बा गिरिडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलूंडी गिरिडीह में लेखन प्रतियोगिता एवं पेंटिंग का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अत्यंत पिछड़े क्षेत्रों में जाकर लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है अधिक से अधिक हर क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठा सकें। वैसे जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सहायता,निशुल्क अधिवक्ता का उपलब्ध कराना, मध्यस्थ कराना,पीड़ित अनुदान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पी एल बी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा,कामेश्वर कुमार,सुनिल कुमार, संतोष कुमार , सुनीता कुमारी साव एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



