झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिवस पर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में कंबल का वितरण किया। साथ ही वृद्ध महिला पुरुषों के बीच खाद्य सामग्री में चूड़ा, गुड, तिलकुट, लाई का वितरण किया। इस मौके पर केक काटकर बाबूलाल मरांडी का जन्मदिवस मनाया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री साव ने कहा कि हम सभी प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को बाबूलाल मरांडी जी का जन्मदिवस पर सेवा सामाजिक कार्य करते हैं। ताकि इस सेवाभाव के प्रभाव से उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। अपने राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में कई उतार-चढ़ाव के अनुभव से परिपूर्ण उनके शालीन जीवनशैली, दूरदर्शिता और कार्य के प्रति निरंतरता हमसबों को प्रेरित करता है। मौके पर शैबाल घोष, राजेश जयसवाल, मनोज मौर्या, राजेश गुप्ता, अरविंद वर्णवाल, नागेश्वर दास, ईनोद साव, रामबाबू साव, उज्ज्वल साव, प्रदीप राय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।



