Aba News

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र कुमार महतो पहुंचे गिरिडीह, किया वृक्षा रोपण, दिशोम गुरु को भी दिए जन्मदिन की बधाई

गिरिडीह झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र कुमार महतो शनिवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर पहुंचे, जहां गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे परिसर में ही वृक्षा रोपण कर आम लोगों को भी वृक्ष लगाने का संदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशाशन की ओर से लगाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सेल्फी पॉइंट में अपना फोटो भी खिंचाए।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन के अवसर पर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना किए। साथ ही कहे कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर परिसर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर किन्ही के आसपास खाली भूखंड है तो वे भी जरूर वृक्षारोपण करें।

इसके अलावा एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष का नेता चुनने को लेकर उन्होंने पूर्व में भी आवाज उठाया था मगर यह बहसबाजी का मुद्दा बना। अब इसी को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय का भी आदेश आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें