Aba News

विश्व हिंदी दिवस पर संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सरिया कॉलेज में शुक्रवार को हिंदी विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और एन. वाई. के. एस. के संयुक्त प्रयास से “विश्व पटल पर हिंदी: चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार लाल ने की, जिन्होंने हिंदी के महत्व पर जोर देते हुए इसे वैश्विक मंच पर सम्मानित करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार और हिंदी विभागाध्यक्ष श्री रघुनंदन हजाम ने हिंदी के प्रसार और इसके भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में प्रेरणा कुमारी ने प्रथम स्थान, नेहा कुमारी ने द्वितीय और टिंकल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें