Aba News

श्री राम जानकी महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव समापन की ओर

गिरिडीह : बड़ा चौक स्थित श्री राम जानकी महावीर मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से जारी रहा। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक पूजा-पाठ का दौर चलता रहा, जिसमें अखंड रामायण पाठ विधिपूर्वक पूरा किया गया और शाम 7 बजे महा आरती का आयोजन भी हुआ।

पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। कल हवन और प्रसादी वितरण के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा। पुजारी ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रसाद ग्रहण करने के लिए पधारें। इस मौके पर शशि कुमार किशन अग्रवाल, अजय साव, टिंकू भदानी, सुमन आनंद, मनीष सिंह समेत कई भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें