तिसरी बीट क्षेत्र के पेसरा गांव में शुक्रवार को वन विभाग ने अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर गांवा रेंजर अनिल कुमार की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की, जिसमें आरा मशीन और साल प्रजाति के बोटा को जब्त किया गया। यह आरा मिल मोदीबीघा के सुनील साव का बताया जा रहा है, जहां आस-पास के जंगलों से लकड़ियाँ काटकर यहां खपाई जाती थीं। वन विभाग ने कड़ी चेतावनी दी है कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













