कोयला चोरी और विधि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीएल प्रबंधन और मुफ्फसिल थाना पुलिस के बीच बनियाडीह महाप्रबंधक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसीएल के महाप्रबंधक बसाब चौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में रेलवे से कोयला चोरी रोकने के लिए विशेष QRT टीम तैनात करने और पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी और मुफ्फसिल पुलिस मिलकर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि पुलिस प्रशासन का सहयोग पहले भी मिलता रहा है और आज चर्चा में एक ठोस रणनीति बनाई गई है।













