Aba News

तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जान, दूसरा घायल

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेयडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खुखरा निवासी नारायण कोल्ह के रूप में हुई है, जबकि घायल हरलाडीह निवासी राजेश कोल्ह है। ये दोनों युवक चिमनी ईंट भट्ठा में काम करके अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। नारायण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें