Aba News

16 जनवरी को शहीद महेंद्र दिवस की तैयारी, बगोदर पहुंचेगी सैकड़ों की भीड़

गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा में शहीद महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 16 जनवरी को आयोजित होने वाले इस शहीदी दिवस के मौके पर शास्त्री नगर और श्रीरामपुर क्षेत्र के महुआ टांड़ में बैठकें हुईं। राजेश सिन्हा, एकराम अंसारी और नौशाद आलम की अगुवाई में हुई बैठक में सैकड़ों लोग 16 जनवरी को बगोदर पहुंचने की तैयारी में हैं। वहीं, महुआ टांड़ में माले नेताओं कन्हाई पांडेय, सनातन साहू और नवीन पांडे ने भी शहीद महेंद्र सिंह की जयंती को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि शहीद महेंद्र सिंह मजदूरों, किसानों और छात्रों के लिए एक जननायक थे और उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बगोदर के लोग और सभी क्षेत्रवासियों से 16 जनवरी को बगोदर पहुंचने की अपील की। इस दौरान, किशोर राय, चंदन टुड, अशोक स्वर्णकार जैसे कई प्रमुख लोग भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें