गिरिडीह : बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गांवॉ महेन्द्र रविदास ने गरीब असहाय लोगों के बीच किया कंबल वितरण। गांवॉ प्रखंड के अमतरो पंचायत अंतर्गत ग्राम धनेता के अत्यंत गरीब भुला परिवार के बीच कंबल का वितरण किया गया। गांवॉ प्रखंड विकास पदाधिकारी महेन्द्र रविदास ने बताया कि इस साल ठंड ज्यादा है उसी को देखते हुए आज धनेता में गरीब भुला समुदाय के लोगों के बीच कंबल बांटा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि गांवॉ प्रखंड के सभी पंचायतो में पंचायत के मुखिया द्वारा जल्द ही कम्बल वितरण किया जाएगा । मौके पर वार्ड सदस्य विनोद यादव,मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजवंशी, अरविंद कुमार, पंकज कुमार के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



