Aba News

मंथन शिविर सह वन भोज में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का निर्णय

जल,जंगल जमीन की रक्षा का संकल्प

गिरिडीह : जन संगठन जनता की आवाज द्वारा रविवार को तेगलिओ पहाड़ी पर वनभोज सह मंथन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों एवं बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। चिंतन शिविर में झारखण्ड धाम में साल में दो बार स्वच्छता अभियान चलाने, जल जंगल  जमीन की रक्षा का संकल्प लिया ।मंथन शिविर में जिप प्रतिनिधि एवं जनता की आवाज के संरक्षक दिगम्बर प्रसाद दिवाकर ने कहा कि तेगलियों पहाड़ी हसीन वादियों से घिरा मनोरम स्थल है।इसका विकास पर्यटन स्थल के रूप में करना है । कहा पर्यटन के विकास की यहां असीम संभावनाएं हैं।संगठन के अध्यक्ष अजीत राय ने कहा कि यह संगठन बिना किसी तरह के भेद भाव के मानवता के लिए काम करता है।शिक्षक मनोज वर्मा ने कहा शैक्षिक वातावरण को भी सुधारने की दिशा में काम करना है।अध्यक्षता बदड़ीहा के मुखिया आशुतोष कुशवाहा ने किया।शिविर में डॉ बालमुकुंद अग्रवाल,पूर्व प्राचार्य गोविंद वर्मा,शिक्षक मनोहर वर्मा,पूर्व पंसस भिखारी राम,सूरज साव रोहित राम,मोती कुमार साहा,प्रेम कुमार,रोहित राम,राजेंद्र प्रसाद,कृष्ण कुमार,प्रदीप कुमार सिंहा,निगम कुमार,मिथिलेश कुमार,धनराज कुमार,शिवशंकर आजाद,रोहित कुमार  सहित कई लोग थे।शिविर में ही कुछ गरीबों के बीच कम्बल वितरण किए गए।सामूहिक भोजन का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें