Aba News

प्राइवेट स्कूलों का बैठक हुआ संपन्न संघ का हुआ पूर्ण गठन

अध्यक्ष बने वासुदेव वर्मा,सचिव मुन्ना साव 

गिरिडीह :प्रखंड के एल.डी.+2 एकेडमी उ0 विद्यालय भलुआ में शनिवार को निजी विद्यालय संघ बिरनी इकाई की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष लोकनाथ प्रसाद वर्मा एवं संचालन संघ के संयोजक नागेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया । बैठक में निजी विद्यालय संघ बिरनी का पुनर्गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष वासुदेव वर्मा एवं सचिव मुन्ना साव, कोषाध्यक्ष लोकनाथ प्रसाद वर्मा,उपाध्यक्ष श्री संत कुमार राय,उपसचिव रघुनंदन प्रसाद वर्मा,संगठन मंत्री अशोक साव, संयोजक नागेश्वर प्रसाद वर्मा एवं मीडिया प्रभारी अज़हर अंसारी को बनाया गया । बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला सचिव दिनेश साहू, सरिया प्रखंड अध्यक्ष रोहित रंजन एवं बगोदर के कैलाश कुमार उपस्थित रहे । बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ निजी विद्यालय को मान्यता प्राप्त को लेकर मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । जिसमें प्रखंड के सभी निजी विद्यालयों के संचालक एवं प्राचार्य मौजूद रहे । वहीं सचिव मुन्ना साव ने कहा न्यूनतम शुल्क में बच्चों को शिक्षा देने के काम कर रहे हैं ताकि गरीब,मजदूर व असहाय के बच्चे आसानी से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके । उन्होंने कहा विद्यालय में लगातार संसाधन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा सरकार को इस दिशा-निर्देश पर विचार करते हुए अपने मापदंड को थोड़ा लचीला तथा निजी विद्यालय को मान्यता देना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें