Aba News

झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा जमुआ के तत्वावधान में नव वर्ष वनभोज सह मिलन समारोह झारो नदी मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया

गिरिडीह : इस शुभ अवसर पर प्रखंड की सैकड़ों जलसहिया की उपस्थिति के बीच  अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं  रघुनंदन विश्वकर्मा प्रदेश महामंत्री, झारखंड मजदूर मोर्चा उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता सितारा परवीन, हेमंती देवी गुड़िया देवी ,सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह  में मुख्य अतिथि  अशोक कुमार सिंह ने कहा की जलसहिया सरकारी सेवक के रूप में झारखंड राज्य में सबसे दयनीय  स्थिति में है ।

परंतु वर्तमान सरकार हमारी स्थिति से अवगत हो चुकी है  अब हमारी स्थिति में सुधार की संभावना है।संगठित होकर मांगे प्राप्त करने की जरूरत है। वर्तमान मंत्री सकारात्मक हैं उन्होंने राज्य नेतृत्वकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सितारा परवीन, प्रदेश उप महामंत्री  सरिता देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्या देवी, संयुक्त सचिव पूनम देवी को अपने प्रकोष्ठ में बुलाकर अस्वस्थ किया कि जो भी समस्या है उसे निजी तौर पर पदाधिकारी से मिलकर दूर कराया जाएगा।उन्होंने जलसहिया से मिलकर विभाग के प्रगति के हित में कार्य करने का अनुरोध किया है। निश्चित तौर पर जलसहिया के द्वारा निष्ठा पूर्वक कार्य किया जाएगा और सरकार को हमसे जो भी उम्मीद है उस पर हम लोग खरे उतरेंगे। आज इस समारोह में यह निर्णय लिया गया कि सभी जलसहिया अपने कार्य को निष्ठापूर्वक करेंगे और अपने हक अधिकार के लिए समय-समय पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे ताकि जलसहिया की भी स्थिति में सुधार हो सके।कार्यक्रम में जमुआ प्रखंड की सैकडों जलसहिया उपस्थित हुई सभी का कार्यक्रम में भरपूर सहयोग  रहा। झारखंड राज्य महिला जलसहिया  कर्मचारी संघ की नव चयनित राज्य अध्यक्ष सितारा परवीन ने समारोह को संबोधित किया सभी पदाधिकारी ने उपस्थित जलसहिया को विभाग से मिलकर कार्य करने और अपने हक अधिकार की लड़ाई करने के लिए प्रेरित किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें