Aba News

सोहराय पर्व का जिला मिलन समारोह गिरिडीह कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह : आदिवासी समाज का सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक, सोहराय पर्व, रविवार को गिरिडीह कॉलेज में आदिवासी छात्रसंघ के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो परंपरा और विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक स्थल जिला मंझीथान में पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सोहराय केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी जीवनशैली, प्रकृति और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था और समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने की आदिवासी सोच को दर्शाता है।

इस आयोजन में आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू सहित मुजिलाल टुडू, गणेश हांसदा, अनिल हेंब्रम, किशोर सोरेन, रामप्रसाद सोरेन और छोटूलाल किस्कू ने प्रमुख भूमिका निभाई। मंच पर विशेष अतिथि के रूप में पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी, जितराय मुर्मू, एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव, एई बालकृष्ण टुडू, प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, समाजसेविका हिंगमुनी मुर्मू, नूनलाल मरांडी, प्रधान मुर्मू, नयन सोरेन, सीआई पीरटांड़ दशरथ हेंब्रम, दशरथ किस्कू, आदित्य बेसरा, गिरिडीह कॉलेज छात्रावास के नायक सोनेलाल मुर्मू, भोलाराम टुडू, +2 उच्च विद्यालय के नायक प्रदीप सोरेन, सूरज मुर्मू, और जेसी बॉस की नायिका इभा हांसदा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें