Aba News

नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराई, गंभीर हादसा

गिरिडीह : गिरिडीह के बस स्टैंड रोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय के पास रविवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार और नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर कलवट पुल से टकरा गई, जिससे दोनों युवक पुल के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने फौरन मदद कर दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर रूप से घायल युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सचिन बास्के और देवराज बास्के के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक सचिन चला रहा था, जबकि देवराज पीछे बैठा था। नशे की हालत में नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें देवराज का हाथ टूट गया और दोनों को कई गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर थाने ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें