Aba News

जल संकट से राहत, गिरिडीह के जोगी टांर 7 में दो महीने बाद जलापूर्ति बहाल

गिरिडीह जिले के जोगी टांर 7 नंबर क्षेत्र में लगभग दो महीने से बाधित जलापूर्ति सेवा आखिरकार 3 जनवरी 2025 की शाम करीब 5 बजे पुनः शुरू हो गई है। इस बहुप्रतीक्षित समाधान के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता विश्वेश पाठक की अथक पहल और सीसीएल प्रबंधन का सहयोग है। जल संकट के कारण क्षेत्रवासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, और इसी दौरान छठ पर्व के आर्ग पारण के दिन पानी भरने गए राजू दास के 17 वर्षीय पुत्र की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी, जिससे जनता का आक्रोश और बढ़ गया। विश्वेश पाठक और स्थानीय लोगों ने पहले भी जल समस्या समाधान के प्रयास किए थे, लेकिन तकनीकी खामियों और प्रबंधन की चुनौतियों के कारण वे असफल रहे। इस बार सामूहिक प्रयासों से सेवा बहाल हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तकनीकी कारणों से जलापूर्ति बार-बार बाधित होती रही है। क्षेत्रवासियों और सामाजिक कार्यकर्ता की मांग है कि स्थायी समाधान के लिए कम से कम पांच दीप बोरिंग या अन्य जलापूर्ति के स्थायी साधन स्थापित किए जाएं ताकि लोगों को इस समस्या से बार-बार जूझना न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें