Aba News

कोर्ट ने पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का बेल किया रिजेक्ट

गिरिडीह : सिविल कोर्ट के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पत्रकार अमरनाथ सिन्हा व अन्य के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों का बेल गुरुवार को ढाई बजे रिजेक्ट हो गया। इस मामले में पत्रकार के तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश सहाय, चुन्नूकांत, अजय सिन्हा,अंजनी सिन्हा, निरंजय राय आदि ने पैरवी की।वही बचाव पक्ष से अधिवक्ता जयप्रकाश राय ने दलील पेस की। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद चारो आरोपियों का बेल खारिज कर दिया। बता दे की हाई कोर्ट के आदेश के बाद टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगा दी गई थी।उसके बाद भी टोल टैक्स के कर्मी सड़क पर जबरन टोल टैक्स की वसूली अवैध तरीके से कर रहे थे। जिसका न्यूज़ बनाने गए अमरनाथ सिन्हा व अन्य पत्रकारों के साथ टोल टैक्स कर्मियों ने मारपीट की थी। जिसके बाद चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। उसी मामले में आज बेल की सुनवाई हुई और बेल को रिजेक्ट किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें