गिरिडीह पचम्बा थाना क्षेत्र के बुढ़वाआहार के समीप छापेमारी कर अवैध कोयला लदी तीन ट्रक को जब्त करते हुए दो ट्रक चालकों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जिन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है हालांकि एक ट्रक का चालक मौक़े पर से फरार हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह के रास्ते होते अवैध कोयला लदी ट्रक बिहार की और जा रही है. इसी सूचना के बाद गिरिडीह के एसपी ने डीएसपी कौसर अली को छापेमारी करने का निर्देश दिया. जिसके बाद डीएसपी कौशर अली और पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए निकली.

इसी दौरान पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़वाआहार के समीप तीन अवैध कोयला लदी ट्रक को पुलिस की टीम ने पकड़ लिया. हालांकि, इस दौरान एक ट्रक का चालक मौके पर से भागने में सफल हो गया, जबकि दो ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों ट्रक चालकों को जेल भेज दिया है













