गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी रेम्बा में होने वाले रुद्र महायज्ञ की तैयारी की समीक्षा रविवार को यज्ञ कमिटी के प्रधान संरक्षक रामानंद राय करेंगे।वे कार्यकारिणी समिति एवं कोर कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक कर यज्ञ के स्वरूप,सिलेब्रिटी वक्ता,व्यवस्था,प्रचार प्रसार,विधि विधान,प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा,मंदिर का अनावरण,दैनिक पूजा पाठ की व्यवस्था पर सम्यक परिचर्चा कर युद्ध स्तर पर तैयारी कर यज्ञ के स्वरूप को बृहद किया जाएगा। शिव पार्वती मंदिर बनकर तैयार है।श्रीरामकृष्ण ठाकुरबाड़ी एक सजग और सशक्त आध्यात्मिक केंद्र के रूप में शुमार है।जिसमें जिले भर के लोग जुड़े हैं।हर दिन संध्या में भजन होता है यहां।हर दिन बैठक होती है।सामाजिक मुद्दे सुलझाए जाते हैं इस जगह।धनवार,जमुआ,बिरनी,देवरी,तीसरी,गिरिडीह,कोडरमा, बेमाबा द प्रखंड के लोग जुड़े हैं इस संस्था से। मंदिर में प्रबंधन समिति,विकास समिति एवं यज्ञ संचालन समिति चल रही है।मंदिर प्रबंधन समिति के एक हजार सदस्य हैं।एक सौ गांवों के लोग जुड़े हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव,वैशाख महोत्सव,श्री राम जन्मोत्सव,श्री राम जानकी विवाहोत्सव,श्री महाशिवरात्रि कार्यक्रम यहां बहुत ही भव्यता से होते हैं।संस्था से जिले भर के प्रबुद्ध,श्रद्धालु,व्यवसाई और नामचीन हस्तियां जुड़ी हैं।
कमिटी में रामानंद राय,राधेश्याम पांडेय,प्रहलाद राम सरपंच,अशोक द्विवेदी संरक्षक हैं।मुन्ना राम अध्यक्ष,उदय द्विवेदी कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश महासचिव संत शरण प्रधान महामंत्री बलबीर गुप्ता महामंत्री,सुबोध गुप्ता कोषाध्यक्ष,दिनेश गुप्ता उप कोषाध्यक्ष प्रभात गुप्ता बजरंग लाल राणा, पवन द्विवेदी मुख्य व्यवस्थापक,अजीत दुबे,मुकेश गुप्ता, भोजन व्यवस्थापक, अवध तिवारी ,मणिकांत द्विवेदी भंडारपाल ,नंदकिशोर पंडित उपाध्यक्ष,भिखारी राम उपसचिव,भागीरथ राम,आनंद गुप्ता भोजन व्यवस्थापक,गुलाब मंडल एवं दामोदर राम को यज्ञ मंडप प्रभारी,नियानंद राम,मन्नालाल और उमेश गुप्ता को साज सज्जा प्रभारी,रोशन द्विवेदी,सुशील गुप्ता,पवन राम को नवयुवक प्रभारी बनाया गया है।



