Aba News

अभी भी है जारी हें दूधपनिया में आयोजित वर्गीय चूड़का मरांडी मेमोरियल टूर्नामेंट

गिरिडीह : गिरिडीह के दूधपनिया में आयोजित वर्गीय चूड़का मरांडी मेमोरियल टूर्नामेंट शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार को इस टूनामेंट का उद्घाटन हुआ था। यह आयोजन उनके पुत्र हरी लाल मरांडी रीतलाल मरांडी एवं समस्त मरांडी परिवार की ओर से किया गया है। बताया गया कि हर साल 25 एवं 26 दिसंबर को आयोजित किया जाता है। इस वर्ष इस टूनामेंट का नवम सत्र है। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया है। इस मौके पर हरी लाल मरांडी ने बताया कि मेरे पिता श्री सदैव शिक्षा के प्रति सजग रहे थे उन्हें पूरा इलाका जानता था उन्हीं के बदौलत आज हम लोग दो भाई एक समाज सेवा और दूसरा राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर है। बताया गया कि पिताश्री के याद में हर साल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। मौके पर हलदर राय पूर्व प्रेम मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग ओर ग्रामीण मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें