Aba News

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समारोह में शामिल हुए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, हेमंत सरकार पर साधा निशाना।

गिरिडीह : गिरिडीह स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में संसद ढुल्लू महतो, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, उषा कुमारी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, मेयर सुनील पासवान, कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू समेत अन्य नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह की शुरुआत किया।

इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल का बखान भी किया गया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की बात भी कही गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं को भूलना नहीं चाहिए कि उनका नेतृत्व अटल बिहारी वाजपेई जैसे प्रधानमंत्री कर चुके हैं, इसलिए सभी को हार जीत से घबराने की जरूरत नहीं। वहीं पत्रकारों से बातचीत के क्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि पूरा देश अटल बिहारी वाजपेई के जयंती को मना रहा है। क्योंकि देश को अटल बिहारी वाजपेई ने एक बेहतर नेतृत्व दिया।उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड में शासन भले ही हेमंत सरकार के हाथों में है, लेकिन झारखंड को अटल बिहारी वाजपेई ने अलग किया था। इसके साथ ही वे मैया सम्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर बरसे, और कहा कि पिछले दो चुनाव से हेमंत सरकार सिर्फ झूठे वादे कर सता हथिया रहे हैं। और यह चुनाव भी इसी झूठे वादे के साथ जीता गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें