Aba News

ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राजनीति गलियारों में हलचल तेज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। ओड़िशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर उन्होंने बीजेपी में वापसी की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी, जिसके बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को उड़ीसा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। रघुवर दास, जो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, पांच बार जमशेदपुर ईस्ट से विधायक रहे और बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं। 1980 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। पिछले साल 18 अक्टूबर को वे ओडिशा के राज्यपाल बने थे, लेकिन अब 2024 के विधानसभा चुनाव में उनकी बहू पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर ईस्ट सीट जीतकर नया इतिहास रच दिया, जहां उन्होंने कांग्रेस के अजय कुमार को 42,000 वोटों से हराया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रघुवर दास को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बहरहाल देखना यह होगा की रघुवर दास के इस फैसले के बाद कितना गर्माएगा राजनीती गलियारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें