गिरिडीह : बीबीसी रोड स्थित ट्रेनिंग सेंटर कार्यालय में मंगलवार को 11 बजे से मुख्यमंत्री सारथी योजना ओर JRS टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु राज्य के KPR कंपनी के HR मुकेश कुमार, राज कुमार,हेल्थ केयर रांची के HR मृत्युंजय कुमार,जिला कौशल विकास के पदाधिकारी प्रोजेक्ट असिटेंट नवलेश निहार आदि मौजूद थे। आज के इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से सिलाई और हेल्थ केयर सेक्टर के प्रतिभागियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित था। इस अवसर पर केंद्र में सैम्पलिंग टेलर ट्रेंड में प्रशिक्षण पाने वाले प्रशिक्षुओ के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

अब इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी उसके बाद रोजगार से जोड़ा जाएगा। आर्मस्ट्रांग कीनिटिंग कर्यक्रम में , JRS मिल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस बाबत जिला कौशल विकास पदाधिकारी नवलेश निहार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र के छात्रों को हुनरमंद बनाते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग के छात्रों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है बताया कि इन्हें पहले ट्रेनिंग दी जाएगी उसके बाद रोजगार से जोड़ा जाएगा। बताया गया कि युवाओं को हुनरमंद बनाते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ने का अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कर्यक्रम में संस्थान के ऑपरेशन हैड रज्जन शर्मा, सेंटर मैनेजर Md अकबर हुसैन,मोबलाइजेशन टीम के लखन गुप्ता, सुभाशीष सिन्हा स्पॉटिंग स्टाफ़ आलिया परवीन, पिंकी शर्मा मुस्कान साकिया,परमजीत कुमार,आदि मौजूद थे।













