Aba News

बिजली के खम्भे में चढ़कर युवक ने दी जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के इरचिट्टा गांव में एक विक्षिप्त युवक ने बिजली के खम्बे में लटक कर अपनी जान दे दी. मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय अनिल मरांडी के रूप में की गयी. घटना के बाबत बताया गया की युवक विक्षिप्त था और कल शाम से वह घर से गायब था. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन युवक का कंही अता – पता नहीं चला. इसी बीच सुबह में परिजनों को जानकारी मिली की एक युवक बिजली के खम्भे में लटका हुआ है. ज़ब परिजन मौक़े पर पहुंचे तो देखा की खम्भे पर अनिल मरांडी लटका हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग मौक़े पर पहुंच गए और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें