Aba News

जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच खुनी संघर्ष, पाँच लोग घायल

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बिच खुनी संघर्ष हो गया। मारपीट की इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है, जबकि इस घटना में कुल पांच लोग घायल हुए है। घायलों में संतोष साव, सुधीर साव, चंदन साव, ऋतिक कुमार साव, रिया कुमारी, सरिता देवी आदि शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। मारपीट की इस घटना में संतोष साव और चंदन साव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाबत बताया गया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी चंदन साव और किशोर साव दोनों आपस में भाई है और सभी एक मकान में रहते है।

पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते है। आज सुबह चंदन साव अपने हिस्से की जमीन पर किचन बनाने के लिए काम लगवाया हुआ था। इसी दौरान किशोर साव, अनुकूल कुमार साव, अंजू देवी, खुशबु कुमारी, सूरज कुमार साव, सन्नी साव, स्नेहा कुमारी, संगीता देवी आदि ने अचानक चंदन साव के परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में संतोष साव, सुधीर साव, चंदन साव, ऋतिक कुमार साव, रिया कुमारी, सरिता देवी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें