Aba News

“बेटी बचाओ-बेटी पढाओं” अभियान के तहत सभी उच्च विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन किया गया

गिरिडीह : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रीमती स्नेह कश्यप के निर्देशानुसार “बेटी बचाओ-बेटी पढाओं” अभियान के तहत गिरिडीह जिले के सभी उच्च विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री जीतु कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई की काउंसलर नीलम कुमारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी उच्च विद्यालयों के छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बाल विवाह रोकने के लिए सभी बच्चों को शपथ भी दिलायी गई। जिला समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा 1. उच्च विद्यालय कुम्हारलालो,पीरटांड़, 2. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय डुमरी तथा 3. पारसनाथ दिगंबर जैन उच्च विद्यालय डुमरी में निरीक्षण कर अवलोकन किया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चर्चा करते हुए बाल संरक्षण पदाधिकारी ने इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि यह अभियान पुरे भारत में चल रहा है। कम उम्र में लड़कियों की शादी करने से होने वाली शारीरिक खतरों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई की काउंसलर नीलम कुमारी ने बच्चों के उनके अधिकारों के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए चार मुख्य अधिकार 1. जीने का अधिकार 2. विकास का अधिकार 3. सुरक्षा का अधिकार तथा 4. सह‌भागिता का अधिकार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें