Aba News

हाथियों की झुंड ने बेलाटांड़ ग्राम में एक व्यक्ति को मार डाला

डुमरी : जंगली हाथियों की झुंड ने रविवार की देर रात्रि  अतकी पंचायत के बेलाटांड़ ग्राम में एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला वहीं घर के आसपास में लगे फसलों को नष्ट कर दिया जबकि घर के दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।खबर पाकर सोमवार की सुबह पूर्व मंत्री बेबी देवी आजसू नेता छक्कन महतो भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो,राजकुमार पांडेय आदि गांव पहुंच शोकाकुल परिवार से मिल सांत्वना दी साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा जल्द दिलाने का भरोसा दिया।वन विभाग के कर्मी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर हुए नुकसान एवं मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की बात कही जबकि मधुबन पुलिस ने शव को जब्त कर थाना ले गयी और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह भेज दिया।मृतक की बहु शांति देवी ने बताया कि वेसब सोये थे कि रात्रि करीब 2 बजे जंगली हाथियों ने घर का दरवाजा एवं दीवार तोड़ दिया जिससे हम सभी जाग गये और भाग गये परंतु मेरे ससुर सिकरा हेम्ब्रम (59) नहीं भाग पाये जिसे हाथी ने पटक कर मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें