Aba News

फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव, लोन कर्मियों द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के भुराई स्थित ठाकुर टोला निवासी अमरदीप  शर्मा उर्फ पंजाबी शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी ने सोमवार को फांसी लगा कर अपना जीवन समाप्त कर ली। मृतका के आत्महत्या करने के पीछे का कारण ग्रुप लोन लेने के बाद भुगतान को लेकर कंपनी के लोगों द्वारा दवाब बनाया जाना बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दी है। घटना के संबंध को लेकर भुराई के इब्राहिम मुखिया ने बताया कि पति पत्नी और सास सब लोग अच्छी तरह से रहता था। किसी तरह का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था, लेकिन मृतका ने माइक्रो कंपनी से समूह लोन ले रखी थी। और समय पर लोन चूकता नहीं करने पर कंपनी के कर्मियों द्वारा बराबर परेशान किया जा रहा था। और इसी कारण उसने अंतिम में अपनी जान ले ली। आपको बता दें कि मृतका का पति बाहर में रखकर मजदूरी का कार्य करता था एवं 15 दिनों पहले ही अपने घर आया था। वहीं मृतका के दो बच्चे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें