Aba News

कृषि विभाग द्वारा 22 कृषकों को वितरण किया गया 240 किलोग्राम चना का बीज एवं कीटनाशक दवाई

गिरिडीह : 22 कृषकों के बीच कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए 240 किलोग्राम चना का बीज एवं कीटनाशक दवाई का वितरण किया गया।किसानों को उसके कृषि योग्य भूमि के अनुसार अलग अलग मात्रा में चना बीज और दवा का वितरण किया गया।सभी किसानों को कृषकमित्र संघ के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो के नेतृत्व में बीज वितरित किया गया।किसानों से श्री महतो ने कहा कि उन्नत खेती कर किसान आर्थिक रूप से सबल हो सकता है।उन्होंने किसानों से जैविक खाद का उपयोग करने की अपील की।इस दौरान जोधन सिंह को 10 किग्रा,बुधनी देवी को 10 किग्रा, विजय राय को 10 किग्रा,पेड़ी देवी को 6 किग्रा,ईश्वर सिंह को 5 किग्रा,खिरिया देवी को 20 ग्राम,प्रेमचंद सिंह को 20 किग्रा,देवन्ती देवी को 10 किग्रा,भुरिया देवी को 2 किग्रा,ओमिया देवी को 15 किग्रा,मोदनी देवी को 15 किग्रा,फुलवा देवी को 20 किग्रा,मंजु देवी को 15 किग्रा,बुधनी देवी को 10 किग्रा,शनिचर सिंह को 20 किग्रा,हरलाल सिंह को 10 किग्रा,अर्जुन सिंह को 6 किग्रा,टहलू सिंह को 6 किग्रा,प्रीतम सिंह को 6 किग्रा,मनोज सिंह को 6 किग्रा,मुरली सिंह को 13 किग्रा एवं फूलमनी देवी को 5 किग्रा चना बीज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें