Aba News

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पोतेया नदी पर पुल का भूमिपूजन, सवा तीन करोड़ की लागत से स्वीकृत है पुल

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के चुंगलो सिरसिया के बीच पोतैया नदी पर पुल का शिलान्यास रविवार को समारोह पूर्वक किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से उक्त पुल की स्वीकृति मिली थी।चुनाव आचार संहिता के चलते शिलान्यास का कार्य लटक गया था।कार्य अखिलचंद कंस्ट्रक्शन को संविदा के आधार पर मिला है।उक्त पुल के निर्माण होने से चुंगलो और सिरसिया की दूरी घट जाएगी।सिरसिया तारा,चुंगलो, बिरनी , द्वारप हरी गिरिडीह से जुड़ जाएगा।उक्त पुल की मांग अरसे से ग्रामीण कर रहे थे ।ग्रामीणों ने पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी खासी उपस्थिति थी।ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल इस क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना  से पुल की स्वीकृति से ग्रामीण बहुत उत्साहित हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया गया।जिसमें जमुआ की विधायक मंजू कुमारी, स्थानीय मुखिया विकास मंडल,नरेश पंडा मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा,मिथिलेश सिंह,दशरथ वर्मा,वकील विश्वकर्मा,विश्वेश्वर पंडा,अनिल सिंह,मुकेश मंडल,राजेंद्र पंडा,ऋषि पांडे,,मोहन मंडल,नेमचंद मंडल,भीम राउत,लखन मंडल,देवनन्दन  शर्मा,इन्द्रनारायण सिंह,महेंद्र दास,लालो रविदास सहित कई लोग थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें