Aba News

अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा अखंड ज्योति युग निर्माण योजना सदस्यता अभियान चलाया गया

गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 को अखंड ज्योति , युग निर्माण योजना सदस्यता अभियान सरिया प्रखंड के कैलाटांड, खेसकरी एवं कोयरीडीह में चलाया गया lइस अभियान का नेतृत्व गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह ज्ञान यज्ञ योजना के उपसंयोजक लव कुमार सिंहा के द्वारा किया गया l इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि जन-जन तक गायत्री परिवार के संदेश को पहुंचाने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से प्रकाशित मासिक पत्रिका अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना को जिले के सभी गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ,इसी क्रम में आज सरिया प्रखंड के तीन गांवों में अखंड ज्योति के 10 एवं युग निर्माण योजना के 40 नए का सदस्य बनाए गए l इसके साथ ही पूज्य गुरुदेव रचित पुस्तकों एवं सद्वाक्य स्टीकर का नि:शुल्क वितरण भी किया गया lइस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार सरिया प्रखंड संयोजक राम प्रसाद नायक ने कहा कि यह अभियान प्रखंड के अन्य गांवों में भी इस माह के अंत तक चलाया जाएगा l आज के अभियान को सफल बनाने में बालेश्वर मोदी ,लव कुमार सिंहा ,राम प्रसाद नायक, प्रकाश यादव , टीप नारायण साव एवं राम शंकर  ठाकुर का सहयोग प्राप्त हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें