Aba News

कांग्रेस कमिटी के द्वारा आभार समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया

 गिरिडीह (डुमरी) : सम्पन्न विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हुई हुई जीत की खुशी एवं चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वाराकी गई कड़ी मेहनत पर प्रदेश के सभी प्रखंड कमिटी,जिला कमिटी एवं युवा कमिटी को सम्मानित करने के उद्देश्य से शनिवार को रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित आभार समागम कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल एवं युवा कांग्रेस के जिला सचिव सरफराज अहमद उर्फ गुड्डु शामिल हुए।उपरोक्त नेताद्वे ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर साहेब प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो केशव सभी कांग्रेस मंत्री,विधायक दल के नेता,विधायक,संसद,पूर्व संसद,पूर्व विधायक,जिला अध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।उक्त नेताद्वे ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तन मन से पार्टी प्रत्याशी एवं महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के प्रत्याशियों के लिए कार्य किया।जिसके परिणामस्वरूप झारखंड में पुनः महागठबंधन की सरकार बनी।कहा कि कांग्रेस जाति,धर्म,सम्प्रदाय से परे सभी को साथ लेकर चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें