गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद माइंस के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान दामोदर गोप के रूप में की गई है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया कि 8 से 10 की संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल से आए और चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही एसडीपीओ जितवाहन उरांव ,मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ,शैलेश कुमार दल बल सहित पहुचे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची वही घटना स्थल से दो युवक को हिरासत में लिया है।ग्रामीणों व परिजनों ने कहा इस मामले में जल्द से जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी हो ।वही एसडीपीओ जितवाहन उरांव इस कहा मामले की तफसिस की जा रही है जो भी लोग शामिल होंगे उनके ऊपर कड़ी कार्यवाई की जाएगी किसी भी सूरत में आरोपी बक्शे नही जाएंगे ।













