केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से किसान आक्रोशित – राजेश यादव
23 दिसंबर को जिला मुख्यालय में होगा विरोध मार्च।
गिरिडीह : माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के झारखंड प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव ने कहां की संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी आंदोलन 23 दिसंबर को होगा। उन्होंने किसानों सहित आम जनता को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कहा कि एमएसपी की मांग तथा केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैए के खिलाफ अनशनकारी किसान नेताओं की हालत लगातार खराब हो रही है। फॉरवर्ड ब्लॉक नेता सह ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, केंद्र सरकार ने किसानों के साथ लगातार वादाखिलाफी की है। किसान घाटे में रहकर खेती करने को विवश हैं। अधिकांश किसान ऋण के बोझ तले दबे हैं। सरकार एमएसपी कानून नहीं बनाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इसी के विरोध में 23 दिसंबर को पूरे देश के साथ-साथ गिरिडीह जिला मुख्यालय में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।












