Aba News

ब्लॉसम मोंटेसरी स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 सिहोडीह कॉलेज मोड़ स्थित ब्लॉसम मोंटेसरी स्कूल का दसवां  वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक सेलिब्रेशन विवाह भवन में मनाया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी विशिष्ठ अतिथि सर जेसी बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा,मदन विश्वकर्मा, डॉक्टर शशि भूषण प्रसाद,शिक्षक सुनील सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया।कार्यक्रम में हुए अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।

स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सुषमा प्रसाद ने विद्यालय की दस वर्षों की उपलब्धि का वर्णन किया।साथ ही कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।साथ ही शिक्षा की महत्व के प्रति अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा प्रसाद शिक्षिका संतोषी वर्मा ,वर्षा कुमारी, दीक्षा,अंजनी सिंह, गायत्री कंवर ,दिशा करण,संजू कुमारी, सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें