Aba News

हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद गिरिडीह में वसूला जा रहा है टोल टैक्स, खबर बनाने गए पत्रकार पर टोल कर्मियों ने किया हमला

गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम टोल वसूली पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया बावजूद इसके गिरिडीह में टोल वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं इन टोल कर्मियों का इतना मनोबल बढ़ चुका है कि वे ट्रक चालक और आम आदमी तो दूर अब पत्रकार से भी मारपीट करने लगे हैं। आपको बता दें ताजा मामला गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह का है। जहां, हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन होने की खबर बनाने के लिए ईटीवी भारत के पत्रकार अमरनाथ सिन्हा टोल बूथ पहुंचे तो वहां टॉल कर्मियों ने उनके साथ क्रूरता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि वक्त रहते पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और पत्रकार अमरनाथ सिन्हा को टोलकर्मियों के जानलेवा हमलों से बचा लिया। बताते चलें कि घटना के तुरंत बाद अमरनाथ सिन्हा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं पत्रकार अमरनाथ सिन्हा पर हुए जानलेवा हमले की खबर मिलते ही गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिंहा, अरविंद अग्रवाल, आलोक रंजन, सूरज सिन्हा समेत जिले के कई पत्रकार एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम महतो पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनके स्थिति को जाना।

साथ ही जानकारी मिलने के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू भी सदर अस्पताल पहुंच कर घायल पत्रकार से मुलाकात किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के ऊपर इस तरह का हमला होने का वह निंदा करते हैं। साथ ही वे आश्वस्त करते है कि जिन्होंने कानून को हाथ में लिए वे कानून के तहत दंडित होंगे।पत्रकार पर मारपीट करने वाले चारो आरोपी  मोहित यादव,पिंटू चौधरी,देव चौधरी,सुशिल कुमार चौधरी हें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें