Aba News

पचंबा पुलिस पर लगा बर्बरता से मारपीट करने का आरोप, युवक रेफर

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के करहरबारी निवासी प्रेम कुमार पासवान को चोरी के आरोप में पचंबा थाना की पुलिस पूछताक्ष के लिए अपने साथ थाना ले गए थे, जिसके बाद प्रेम कुमार को अचानक इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। पूरे मामले को लेकर पचंबा पुलिस पर आरोपी की बहन ने क्रूरता से मारपीट करने के आरोप लगाए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरोपी की बहन ने बताया कि अचानक कल शाम कुछ पुलिस कर्मी उनके घर आए और उसके भाई को अपने साथ लेकर पचंबा थाना ले गए। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी चोरी के आरोप में वे उसे पूछताक्ष के लिए ले जा रहे है। इसके बाद जब वे थाना पहुंची तो उन्होंने देखा कि कुछ पुलिसकर्मी उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। मना करने पर उनके साथ भी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट किया गया और मोबाइल मांगा जाने लगा। इसके बाद जब उसके भाई की तबियत बिगड़ी तो पुलिस उसके भाई को सदर अस्पताल ले गई, जहां उसका और तबियत बिगड़ता देख उसे रांची रेफर कर दिया गया है।

वहीं इस मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। आरोपी को पहले से शायद मिर्गी वगैरह की कुछ बीमारी थी, जिस कारण उसका हालत बिगड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें